फ्लैग- सरेशाम तिहरे हत्याकाण्ड से दहल उठा शहर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 11, 2026

फ्लैग- सरेशाम तिहरे हत्याकाण्ड से दहल उठा शहर

मां-बेटे व देवर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी, जांच में जुटी टीम

घटनास्थल का पुलिस के आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण 

फतेहपुर,  मो शमशाद । एक घर में तीन लोगों की सरेशाम गला रेतकर हुई हत्या ने जहां पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं इस घटना से जनपद दहल उठा है। इस तिहरे हत्याकाण्ड की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। जहां तीन लोग खून से लथपथ पड़े थे। जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी जबकि एक महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चैफेरवा निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव बुधवार को शहर में रहने वाली बेटी के यहां किसी कार्यवश आए थे। उनकी पत्नी सुशीला 55 वर्ष, बेटा अमर 28 वर्ष व भाई सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव पुत्र बाबूलाल 55 वर्ष घर पर थे। तभी सरेशाम अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए और तीनों पर


धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे घटनास्थल पर अमर व सुनील उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुशीला खून से लथपथ तड़प रही थी। जब इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। तभी किसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बड़ी वारदात की खबर लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जब घर में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। गंभीर अवस्था में सुशीला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस तिहरे हत्याकाण्ड की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। फारेसिंक व डाॅग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि चैफेरवा गांव में मां-बेटा व देवर की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के खुलासे के लिए साक्ष्य एकत्र करके टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही इस तिहरे हत्याकाण्ड का खुलासा करके हमलावरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages