पच्चीस हजार के इनामियां गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 7, 2026

पच्चीस हजार के इनामियां गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नरैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सतना रोड से किया गिरफ्तार

बांदा, के एस दुबे । मुखबिर की सूचना पर नरैनी कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामियां फरार गैंगेस्टर को सतना रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन गैंगेस्टर पकड़ में नहीं आ रहा था। नरैनी कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था, जिसके संबंध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था,

पुलिस गिरफ्त में गैंगेस्टर रवि।

जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था । पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सतना मप्र रोड से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए गैंगेस्टर का नाम पुलिस ने रवि पुत्र रामचंद्र निवासी राजनगर थाना नरैनी बताया है। पुलिस टीम में नरैनी कोतवाल संदीप तिवारी के अलावा उप निरीक्षक कल्बे अब्बास खां, कांस्टेबल सुनील कुमार, अजय यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages