दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, दबंगों ने पीड़ितों पर दर्ज की रपट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 7, 2026

दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, दबंगों ने पीड़ितों पर दर्ज की रपट

गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव के मजरा छनिहा पुरवा का मामला

पीड़ित पक्ष ने एसपी को दिया शिकायती पत्र, थाना पुलिस पर आरोप

बांदा, के एस दुबे । गिरवां थाना क्षेत्र के छनिहा पुरवा (जरर) निवासी दुलीचंद्र ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट के मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दुलीचंद्र ने एसपी को दिये शिकायती पत्र में बताया कि 22 फरवरी को गांव के पांच लोगों ने रामसेवक, दुलीचन्द्र,नवल किशोर छोटेलाल व दिनेश यादव के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया था।

घायल अवस्था में पीड़ित पक्ष।

घायल दुलीचन्द्र का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। पीड़ित के मुताबिक 24 फरवरी को जब उसके परिजन मेडिकल कॉलेज मे भर्ती पीड़ित (दुलीचंद्र) को देखने जा रहे थे, तभी विपक्षियों ने कुल्हाड़ी, बांका, फरसा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद थाना गिरवां पुलिस ने न तो आरोपियों का मेडिकल कराया और न ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उल्टा आरोपियों से सांठगांठ कर पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया। पीड़ित दुलीचन्द्र ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages