सेवानिवृत होने पर शिक्षक स्टाफ द्वारा विदाई समारोह कर माल्यार्पण के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

सेवानिवृत होने पर शिक्षक स्टाफ द्वारा विदाई समारोह कर माल्यार्पण के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी

बांदा, के एस दुबे । बिलगांव अजीतपारा प्राथमिक विद्यालय भाग 2 में तेरह वर्ष से कार्यरत प्रधानाचार्य ज्योतिबाला के सेवानिवृत होने पर शिक्षक स्टाफ द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर माल्यार्पण के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी गई और उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यशैली की सराहना की महुआ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अजीतपारा प्राथमिक विद्यालय भाग 2 में वर्ष 2013 से कार्यरत प्रधानाचार्य ज्योतिबाला के सेवानिवृत्ति होने पर आज सोमवार को विद्यालय स्टाफ द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें  बिलगांव संकुल क्षेत्र से जुड़े शिक्षक स्टॉप के द्वारा उनका माल्यार्पण कर उत्तम स्वास्थ्य, सुखद सेवानिवृत्ति की मंगल कामना करते हुए स्मृति चिन्ह गिफ्ट आदि भेंट कर भावभीनी विदाई दी और उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य की


प्रशंसा की विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजन मे सुषमा पाल, पुष्पलता सोनी, फूल सिंह का विशेष योगदान रहा  कार्यक्रम में बिलगांव संकुल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक स्टॉफ के द्वारा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य को भावभीनी  विदाई दी गई जिसमें संकुल सूचना प्रभारी हेमंत शुक्ला, एआरपी रामप्रकाश यादव, जय नारायण श्रीवास, शिखा खरे, अंजली खरे, सपना छावला, गीता वर्मा, शशिकांता सिंह, मनोरमा द्विवेदी, भारती तिवारी, अनीता रजक, संध्या श्रीवास्तव, कुसमा द्विवेदी, के अलावा राकेश शर्मा, सूर्यप्रकाश बाजपेई, राजेंद्र तिवारी, तिलकचंद, शिवनायक यादव समाजसेवी मयंक खरे, रोहित गुप्ता आदि शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages