पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के डाडामऊ गांव में आज दोपहर में अचानक खेतों पर आग लग गई जिसमें लक्ष्मण पुत्र मैयादीन व राम बहादुर पुत्र रतीराम जो दोनों लोग एक-एक बीघे में गेहूं की फसल बोई हुऐ थे अचानक आग लग जाने से बगल में कतर रहे लाही के किसानों ने देखा व ग्रामीणों ने देखा तुरंत हल्ला मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी वही 500 मीटर की दूरी पर लगे ट्यूबवेल से पाइप बिछाकर एक सैकड़ो ग्रामीणों की मदद से रिंग बोर के माध्यम से आग पर काबू पाया गया वही आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची वहीं लक्ष्मण व राम
बहादुर ने बताया हमारे दो-दो बीघे जमीन थी जो परिवार को पालने के लिए गेहूं की फसल बोए हुए थे वह भी जलकर राख हो गई है अब हमारे पास खाने पीने का सहारा नहीं बचा है वहीं तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह को जानकारी होने पर तुरंत ही लेखपाल को भेज कर जांच कर शासन द्वारा मदद का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment