जादू विधा के जरिए बताई सरकार की उपलब्धियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

जादू विधा के जरिए बताई सरकार की उपलब्धियां

नौ दिवसीय मेले का रहा तीसरा दिन 

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रदेश सरकार में अभूतपूर्व विकास एवं शतत समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिवसीय मेला के तीसरे दिन आईटीआई फतेहपुर परिसर में महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग, आयुष विभाग, दिव्यांग, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, सूचना विभाग, सिंचाई, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, बैंक आदि विभागों के स्टालों के माध्यम से आम जनमानस ने योजनाओं की जानकारी ली। जिसमें महिला कल्याण विभाग की टीम ने प्रतिभाग करते हुए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जनमानस को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर

मेले में जादू के जरिए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताती जादूगर।

1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। तथा साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112, 1930 की भी जानकारी दी गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नामित सांस्कृतिक दल श्रीमंत संस्कृति जादूगर एंड पार्टी द्वारा जादू विधा के माध्यम से प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों को बताया, उपस्थित लोगों एवं छात्र/छात्राओं ने भूरि-भूरि सराहना की। इसी क्रम में नवनिर्माण के नौ वर्ष के अंतर्गत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की कार्यशाला एमएसएमई कानपुर के उपनिदेशक, लीड बैंक प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, पोस्टल बैंक एवं कौशल विकास विभाग की जनपद इकाई द्वारा युवाओं को ऋण, रोजगार आदि की जानकारी दी गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages