मऊ/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बस स्टैंड से बाजार रोड तक प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए जेसीबी मशीनों से दुकानों को ध्वस्त कर दिया। जमुना रोड पर प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के तहत की गई इस कार्रवाई में वर्षों से खड़ी कई दुकानें पल भर में मलबे में तब्दील हो गईं। मौके पर उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन, क्षेत्राधिकारी फहद अली, तहसीलदार राम सुधार, नायब तहसीलदार पारुल सिंह और थाना प्रभारी दुर्विजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। प्रशासन का दावा है कि
![]() |
| बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाते प्रशासनिक अधिकारीगण |
अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस और मुनादी के जरिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। वहीं दूसरी ओर, प्रभावित दुकानदारों का दर्द साफ झलक रहा हैकृउनके लिए यह केवल अतिक्रमण नहीं, बल्कि रोजी-रोटी का सवाल था। जेसीबी की गूंज के बीच बाजार में जहां सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हुआ, वहीं कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए।


No comments:
Post a Comment