बरगढ़/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र में मंगलवार को चन्द्रेश इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित संगोष्ठी ने जल संकट के बीच उम्मीद की नई किरण जगा दी। ग्रीष्मकाल से पहले प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण को लेकर जुटे प्रशासन, वन विभाग और समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर प्रकृति के साथ चलने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने जल स्रोतों को जीवन्त बनाए रखने पर जोर देते हुए बरगढ़ पाठा क्षेत्र की जीवनधारा मोहना नदी के पुनर्जीवन की ठोस कार्ययोजना का संकेत दिया। वन दरोगा महेन्द्र प्रताप सिंह ने भी
![]() |
| गोष्ठी में मौजूद अधिकारीगण |
हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अप्रैल के प्रथम सप्ताह से व्यापक सफाई अभियान चलाने और पशु-पक्षियों व राहगीरों के लिए पेयजल सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया।


No comments:
Post a Comment