पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी कांशीराम जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 7, 2026

पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी कांशीराम जयंती

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई बैठक, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम जयंती पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी के विचार सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक हैं, इसलिए उनकी जयंती को समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए मनाया जाएगा। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति

 बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारी।

भी तैयार की जा रही है, ताकि पार्टी को आने वाले चुनावों में मजबूती मिल सके। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन जो भी जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से काम करें और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी, आत्माराम यादव, दिलीप पटवा, रामलाल, प्रदेश महासचिव किरण यादव, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल, किरण वर्मा, नीलम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages