बलिदान दिवस पर याद किये गये माँ भारती के सपूत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

बलिदान दिवस पर याद किये गये माँ भारती के सपूत

काँग्रेसियों ने क्रांतिकारियो के चित्र पर माल्यार्पण कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे  । जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के अध्यक्षता में मां भारती के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शहीद दिवस के रूप में याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि "महान क्रांतिकारियों ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि राष्ट्र प्रेम से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं होता, अपने शौर्य और ओजस्वी विचारों से युवाओं में देशभक्ति का संचार कर राष्ट्र व्यापी स्वाधीनता आंदोलन की अलख जगाने वाले भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान युगों युगों तक देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि की प्रेरणा देता रहेगा।"



जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि "देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का अतुलनीय योगदान रहा, आज के ही दिन 23 मार्च 1931को मां भारती के वीर सपूतों को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा पंजाब के लाहौर जेल में फांसी पर लटकाया गया, राष्ट्र इन वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा।" इस अवसर पर पीसीसी धर्मेश सिंह, कार्यालय प्रभारी/वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवबली सिंह, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला सचिव रामकुमार सिंह, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, गोविन्द नारायण, छेदीलाल धुरिया, के पी सेन, ईशु फैज खान युवा नेता,धीरेन्द्र पांडेय धीरू, लालबाबू राजपूत, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, अली बख्श प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages