भागवत कथा के पांचवा दिन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

भागवत कथा के पांचवा दिन

आचार्य देवेश पांडेय से आशीर्वाद प्राप्त कर भाव-विभोर हुए वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण पांडेय

बांदा, के एस दुबे । माँ 64 योगिनी मन्दिर जरोहरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य देवेश पांडेय जी ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान धर्म, भक्ति और मानव जीवन के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम नारायण पांडेय ने व्यासपीठ पर पहुंचकर आचार्य देवेश पांडेय जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य जी ने उन्हें आशीर्वचन देते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। समाजसेवी ने भी कथा आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनमानस के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।


कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। आयोजकों द्वारा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। ग्रामीणों और भक्तों में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं आचार्य देवेश पांडेय जी के प्रवचनों की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। आगामी दिनों में कथा के और भी महत्वपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages