कानपुर, प्रदीप शर्मा - रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका, केशव नगर में होली की पूर्व संध्या पर वृंदावन से पधारे हुए आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज एवं उनके मंडल के सदस्यों द्वारा भगवान राधा कृष्ण की रास लीलाओं का अद्भुत मंचन किया गया जिसको देख कर सभी भक्तगण आनंदित एवं भावविभोर हो गए। इससे पूर्व आचार्य जी ने भक्तमाल की कथा एवं भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। लोग भजनों पर झूमते नजर आए। दो दिवसीय भक्तितोत्सव का आज प्रथम दिन था। आज का योजन श्री श्याम बिहारी शर्मा जी द्वारा समिति के अध्यक्ष श्री जयराम
दुबे के सहयोग से किया गया था। कार्यक्रम का संयोजन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुखरूप से संत प्रतिमा प्रेम कौशल किशोर दीक्षित, श्री वी के दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, राज कुमार शर्मा, नीरज शर्मा, संचित शर्मा, पंकज शर्मा, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी प्रेमलता सिंह, मोहनी बाजपेई, जयंती बाजपेई, पी के त्रिपाठी, चन्द्र भूषण मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment