अवंती बाई की ज्वाला से जागी चेतना, महिलाओं ने लिया बदलाव का संकल्प - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

अवंती बाई की ज्वाला से जागी चेतना, महिलाओं ने लिया बदलाव का संकल्प

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । कर्वी स्थित राजपूत शिक्षा मंदिर में रानी अवंती बाई लोधी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित संगोष्ठी ने नारी शक्ति, पोषण और शिक्षा के मुद्दों को नई ऊर्जा दी। विकास पथ सेवा संस्थान के तत्वावधान में बच्चों के पोषण में माताओं की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने अवंती बाई के संघर्षपूर्ण जीवन को प्रेरणा का आधार बताया। मुख्य अतिथि प्रिया माथुर ने कहा कि सशक्त महिला ही स्वस्थ समाज की नींव रखती है, जबकि डॉ प्रभाकर सिंह ने माताओं को बच्चों के पोषण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शैक्षिक

कार्यक्रम में मौजूद छात्र व शिक्षकगण

योगदान के लिए प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत को अवंती बाई लोधी सम्मान से नवाजा गया। बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नाटिका और गीतों ने माहौल को भावुक बना दिया। संगोष्ठी ने यह संदेश दिया कि जागरूक नारी ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की असली आधारशिला है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages