नन्हे कदमों को मजबूत नींव- डायट में नई शिक्षा नीति का दमदार आगाज - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

नन्हे कदमों को मजबूत नींव- डायट में नई शिक्षा नीति का दमदार आगाज

कक्षा-1 से पहले तैयारी पक्की

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के डायट परिसर में स्कूल रेडीनेस फेज-2 की दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को जमीन पर उतारने की दिशा में एक अहम पहल बनकर उभरा। प्राचार्य बीके शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा-1 में नवप्रवेशित बच्चों को भाषा, प्रारंभिक गणित और पर्यावरण से जुड़े मूलभूत कौशलों से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य ने कहा कि बाल्यकाल की शिक्षा ही भविष्य की असली नींव है। वरिष्ठ प्रवक्ता नीलम यादव ने बताया कि

डायट में दो दिवसीय कार्यशाला में मौजूद बीएसए व शिक्षकगण

फेस-2 के तहत बच्चों को खेल, कहानी और कविताओं के माध्यम से स्कूल के माहौल से जोड़ा जाता है, जिससे उनका डर खत्म होता है। नोडल प्रवक्ता मोहित कुमार सिंह ने पूर्व प्राथमिक दक्षताओं के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में शिक्षकों को मैन्युअल व कैलेंडर की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे शिक्षा को सहज और प्रभावी बनाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages