विकास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

विकास कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

जनपद में विकास कार्यों पर चर्चा 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में विकास के नववर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की झड़ी ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। विधायक मऊ मानिकपुर के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग सहित तमाम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और आर्थिक सहायता वितरित की गई। कार्यक्रम में संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि की थीम के साथ सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने कुशासन से सुशासन और बदहाली से खुशहाली की ओर निर्णायक छलांग लगाई है। उन्होंने दावा किया कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है

कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण

और चित्रकूट में पर्यटन समेत कई क्षेत्रों में तेज विकास हुआ है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएम स्वनिधि और सूर्य घर योजना के तहत दर्जनों लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपे गए, वहीं दिव्यांग छात्राओं को उपकरण और सफल करदाताओं को सम्मानित किया गया। लाभार्थियों ने योजनाओं को अपने जीवन में बदलाव का माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान विकास पुस्तिका का विमोचन भी हुआ, जबकि जिलाधिकारी ने 26 मार्च तक विकास पर्व के तहत विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। पूरे आयोजन में विकास के दावों के साथ जनसंपर्क और राजनीतिक संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

लाभार्थियों को सम्मानित करते जनप्रतिनिधिगण

विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों की भव्य प्रदर्शनी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सूचना विभाग द्वारा नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्रम, कृषि, पर्यटन, समाज कल्याण, पंचायतीराज, खादी ग्रामोद्योग सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी, जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समझने का अवसर मिला।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages