अब नहीं होगा कन्फ्यूजन- कर्वी की सीमाएं चमकते साइनेज से हुईं साफ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

अब नहीं होगा कन्फ्यूजन- कर्वी की सीमाएं चमकते साइनेज से हुईं साफ

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । चित्रकूट धाम नगर पालिका परिषद के विस्तारित क्षेत्र में वर्षों से ग्रामीण और शहरी सीमा को लेकर बना भ्रम अब खत्म होता नजर आ रहा है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर नगर पालिका ने कर्वी शहर के 9 प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सीमा प्रारंभ और सीमा समाप्त के रेडियमयुक्त साइनेज स्थापित कर दिए हैं। पहले जहां राहगीरों और स्थानीय लोगों को शहर की सीमा का स्पष्ट अंदाजा नहीं हो पाता था, वहीं अब इन चमकदार संकेतकों से न केवल पहचान आसान होगी, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। श्रद्धालुओं



और आम जनमानस के लिए यह पहल राहत और सुविधा का नया संकेत बनकर उभरी है। जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियां शुरू चित्रकूट। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान के प्रथम चरण और 10 से 30 अप्रैल तक प्रस्तावित दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी विभागों को माइक्रोप्लान समय से तैयार कर गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। नगर विकास व पंचायतीराज विभाग को लार्वा प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव तेज करने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, टीबी के लक्षण और कुपोषण की जानकारी जुटाएंगी, साथ ही आभा आईडी बनाकर लू से बचाव की जागरूकता भी फैलाएंगी। प्रशासन ने इस अभियान को जनस्वास्थ्य के लिए निर्णायक कदम बताया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages