बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा की पहल से मानिकपुर में स्वास्थ्य शिविर, 100 का हुआ नेत्र परीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 29, 2026

बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा की पहल से मानिकपुर में स्वास्थ्य शिविर, 100 का हुआ नेत्र परीक्षण

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के दुर्गम पाठा क्षेत्र में जब आंखों की रोशनी धुंधली पड़ने लगती है, तो उम्मीद भी अक्सर धुंध में खो जाती है, लेकिन 29 अप्रैल को सपहा मानिकपुर स्थित बजरंग इंटर कॉलेज में ऐसा नहीं हुआ। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा और सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड की संयुक्त पहल ने सैकड़ों आंखों में फिर से उजाला भरने का काम किया। निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर में करीब 100 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच कराई, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बारीकी से परीक्षण कर जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे प्रदान किए। मोतियाबिंद से जूझ

शिविर में मौजूद ग्रामीण

रहे मरीजों को ऑपरेशन के लिए रेफर कर नई रोशनी की राह दिखाई गई। आयोजन में प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, डॉ श्रीकांत पाण्डेय सहित कई सहयोगियों ने व्यवस्था संभालते हुए मानवीय सेवा का जीवंत उदाहरण पेश किया। ग्रामीणों ने इसे अंधेरे में उजाले की किरण बताते हुए सराहा। आयोजकों ने भरोसा दिलाया कि जनसेवा का यह कारवां आगे भी जारी रहेगा, ताकि दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी लोगों की किस्मत न बने।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages