पहाड़ी में शिक्षा का मंथन. 16 एजेंडों पर गरजे अफसर, स्कूलों को चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

पहाड़ी में शिक्षा का मंथन. 16 एजेंडों पर गरजे अफसर, स्कूलों को चेतावनी

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के पहाड़ी ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था को नई धार देने की कवायद उस समय तेज होती दिखीए जब शान्ती देवी इंटर कॉलेज में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ने अचानक शिक्षा का मंथन का रूप ले लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में करीब 16 अहम एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा हुईए जहां नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से लेकर निपुण भारत मिशन तक की प्रगति को विद्यालयवार परखा गया। स्कूल रेडीनेस प्रोग्रामए होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड और मध्याह्न भोजन योजना की जमीनी हकीकत भी सामने आई। बैठक में कई प्रधानाध्यापकों ने कामकाज की चुनौतियां खुलकर रखींए जिनका मौके पर

बैठक में मौजूद अधिकारीगण 

समाधान किया गया। अधिकारियों ने साफ संकेत दिए कि सत्र 2026.27 में स्कूल चलो अभियान सिर्फ औपचारिकता नहींए बल्कि मिशन मोड में चलेगा। ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान और नामांकन पर विशेष जोर देते हुए शिक्षकों को जिम्मेदारी का अहसास कराया गया। बैठक में मौजूद सैकड़ों शिक्षकों ने शिक्षा सुधार की इस पहल को नई उम्मीद के तौर पर देखा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages