राम.हनुमान धामों का होगा कायाकल्पए 206 लाख से चमकेगा चित्रकूट पर्यटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

राम.हनुमान धामों का होगा कायाकल्पए 206 लाख से चमकेगा चित्रकूट पर्यटन

मंदिर.घाट बनेंगे पर्यटन के नए सितारे 

सरकार का बड़ा दांव चित्रकूट में

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की पावन धरती पर अब आस्था और विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए 206 लाख रुपये की छह महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी हैए जिससे धार्मिक स्थलों की सूरत और सीरत दोनों बदलने की तैयारी है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुताबिकए चित्रकूट विधानसभा के पालेश्वरनाथ मंदिर पहाड़ी के विकास के लिए 80 लाखए राम शैया के लिए 25 लाख और सीतापुर खेड़ी चौराहे पर पर्यटन सुविधा केंद्र के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं मानिकपुर क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि लालपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए 26 लाखए तमसा गंगा नदी पर वाल्मीकि घाट के

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह

निर्माण हेतु 50 लाख और लालापुर में महर्षि आश्रम परिक्रमा पथ के लिए 15 लाख की धनराशि तय की गई है। इन परियोजनाओं का जिम्मा यूपीआरएनएन को सौंपा गया हैए जिसे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से न सिर्फ धार्मिक विरासत को नया जीवन मिलेगाए बल्कि पर्यटन के जरिए स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages