सूने घर में बीमारी से आजिज 35 वर्षीया युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जांन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

सूने घर में बीमारी से आजिज 35 वर्षीया युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जांन

पैलानी / बांदा, के एस दुबे । थाना चिल्ला अंतर्गत चिल्ला कस्बे में मंगलवार की सुबह 5:00 बजे सूने घर में बीमारी से आजिज 35 वर्षीया युवती संध्या पत्नी धर्मेंद्र शुक्ला ने घर के किचन में लगे पंखे की हुक में दुपट्टे से फांसी लगाकर जांन दे दिया। वही जब सुबह धर्मेंद्र शुक्ला अपनी भाभी को चिल्ला बाईपास में लखनऊ में हो रही शादी में बैठाकर वापस घर आया तो देखा और मोहल्ले को सूचना दी तथा धर्मेंद्र शुक्ला ने थाना अध्यक्ष चिल्ला अर्पित पांडे को फांसी लगाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी मौके पर पहुंची फारेंसिंक टीम ने घटनास्थल का साक्ष्य संकलन किया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


दिवंगत संध्या शुक्ला के दो लड़की व एक लड़का है। थानाध्यक्ष अर्पित पांडे ने बताया कि परिजनों के अनुसार बवासीर की बीमारी के चलते 4 वर्षों से इलाज में परेशान होने को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने को लेकर सूचना दी गई है लेकिन साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधि कार्यवाही की जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages