डीएम अमित आसेरी ने पीड़िता को सौंपा 5 लाख का चेक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 30, 2026

डीएम अमित आसेरी ने पीड़िता को सौंपा 5 लाख का चेक

बांदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अमित आसेरी ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की सहायता धनराशि का चेक श्रीमती स्नेहा सोनी को भेंट किया। श्रीमती स्नेहा सोनी के पति स्वर्गीय तेजपाल सोनी के आकस्मिक निधन के उपरांत परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। शासन के निर्देशों के क्रम में, पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए यह आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। श्रीमती


सोनी पर वर्तमान में अपने दो छोटे पुत्रों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी है, जिसके लिए यह धनराशि एक बड़ा सहारा बनेगी। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र और जरूरतमंद लोगों तक समय से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने श्रीमती सोनी को ढांढस बंधाया और भविष्य में भी हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages