बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 1, 2026

बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

एआरपी ने बच्चों का शीघ्र प्रवेश कराने की अभिभावकों से की अपील

फतेहपुर, मो शमशाद । नए शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस में पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय सराय खरगू शिक्षा क्षेत्र तेलियानी में स्कूल चलो अभियान रैली का पूरे गांव में भ्रमण किया गया। रैली का ग्राम प्रधान मोहम्मद फरीद एवं ब्लॉक के अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अवधेश साहू के द्वारा नेतृत्व किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सादका निसार, सहायक अध्यापक रेणुका साहू, शिक्षामित्र महताब हुसैन, मिथलेश सिंह, रशीदा बेगम एवं ईसीसीई एजुकेटर लक्ष्मी देवी के अलावा तमाम गणमान्य नागरिकों के साथ बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय में प्रवेश के लिए व शिक्षा

बच्चों को पुस्तकें वितरित करते प्रधान व एआरपी।

के महत्व के नारे लगाए तत्पश्चात ग्राम प्रधान एवं एआरपी ने सभी बच्चों को नई कक्षाओं की पुस्तके वितरित की। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से अवधेश साहू ने पीएमश्री स्कूल की सुविधाओं और उनकी महत्ता पर प्रकाश डाला। विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा करते हुए बताया कि तेलियानी ब्लॉक का इकलौता पीएमश्री स्कूल आपके ग्रामसभा में होना सौभाग्य है, इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों का शीघ्र प्रवेश कराए। विद्यालय में प्री प्राइमरी कक्षाओं के शिक्षण हेतु ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति भी है। इसलिए 3 वर्ष 6 वर्ष के बच्चों को भी प्रवेश कराएं और उत्तम शिक्षण व्यवस्था का लाभ प्राप्त करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages