चलते फिरते ताबूत से कम नहीं केवी के बच्चों को ले जाने वाली निजी ट्रैवेल्स की बसें - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 5, 2026

चलते फिरते ताबूत से कम नहीं केवी के बच्चों को ले जाने वाली निजी ट्रैवेल्स की बसें

बीमा व फिटनेस खत्म होने वाली बसें भी बच्चों को लेकर सड़कों पर भर रहीं फर्राटा 

हज़ारों रुपए के दर्जनों चालान पेंडिंग फिर भी ज़िम्मेदार बने मूकदर्शक 

फतेहपुर, मो शमशाद । केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को ले जा रही महालक्ष्मी ट्रैवेल्स की निजी बस के शनिवार को ट्रांसफ़ार्मर के एंगल से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद ट्रैवेल एजेंसी भले ही स्मान्य दुर्घटना मान रही हो लेकिन विद्यालय के तीस से अधिक बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटना होने से बच्चों के अभिभावक स्तब्ध हैं। अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नज़र आ रहे है। बस की दुर्घटना के बाद निजी एजेंसी की लापरवाही की परत भी खुल रही है। दुर्घटना हुई बस के अलावा तीन और बसों से बच्चों को लाने व ले जाने का काम किया जाता है। बसों के निर्धारित दस्तावेजों के बिना ही संचालन किए जाने की बात सामने आ रही है। अभिभावकों की माने तो केंद्रीय विद्यालय के मधुपुरी की नई इमारत में ट्रांसफर होने व विद्यालय में बस सुविधा के अभाव के चलते बच्चों को लाने व

निजी ट्रैवेल्स की बसें। 

ले जाने के लिए निजी ट्रैवल एजेंसी महाकाल ट्रैवल्स के कर्मियों द्वारा उनसे संपर्क कर बच्चों को लाने व ले जाने की बात कही गई थी जिस पर अभिभावकों में भरोसा किया। ट्रैवेल्स एजेंसी के द्वारा बाकायदा व्हाट्स ऐप ग्रुप में इन बसों की फोटों के साथ शहर के स्थानों के अनुसार रूट भी निर्धारित करते हुए अभिभावकों से प्रति बच्चे साढ़े बारह सौ निर्धारित किए गए थे। बस की दुर्घटना के बाद ट्रैवल एजेंसी व परिवहन विभाग की लापरवाही भी नज़र आ रही है। परिवहन ऐप के अनुसार बच्चों को लाने व ले जाने के कार्य में लगाई गई बसें दुरुस्त नहीं थी बीमा, व फिटनेस समेत जरूरी वैध दस्तावेजों के बिना व हजारो रुपये के दर्जनों चालान पेंडिंग होने पर भी बसें बच्चों को लेकर फर्राटा भरती रही लेकिन जिम्मेदारों को पता तक नहीं चला। ऐसा आम आदमी के गले नहीं उतर रहा। राधानगर पावर हाउस के निकट पोल के सहारे लगे ट्रांसफार्मर के एंगल से बस के हादसे से अभिभावकों में निजी ट्रैवल एजेंसी के प्रति आक्रोश है। टक्कर से बस में आग लगने व करेंट की चपेट में आने समेत किसी भी अनहोनी हो सकती थी। जिससे अभिभावक बेहद चिंतित है। हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैवल एजेंसी के प्रति अभिभावकों ने जिम्मेदारों से ज़रूरी कार्रवाई की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages