हज के दौरान वक्त न करें बेकार, अरकान करें पूरे: शारिक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 5, 2026

हज के दौरान वक्त न करें बेकार, अरकान करें पूरे: शारिक

हज कमेटी की ओर से हज तरबियत कैंप का हुआ आयोजन

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के आबूनगर मुहल्ला स्थित एक मैरिज हाल में रविवार हो हज कमेटी की ओर से हज तरबियत कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कानपुर के हज ट्रेनर शारिक अल्वी ने हज 2026 में जाने वाले हाजियों को हज से संबंधित अरकानों की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में कैंप में आए मर्द व औरतों को संबोधित करते हुए शारिक अल्वी ने बताया कि जो हज पर जा रहे हैं उनसे कोई अरकान छूटने न पाए। सभी अरकानों को अच्छी तरह से समझकर पूरा करें ताकि आपका हज मुकम्मल माना जाए। उन्होने आगे

 हज तरबियत कैंप में भाग लेते हज यात्री।

बताया कि मक्का व मदीने में जिस तरह से यहां से जाना है उसी तरह से सभी लोग अरकान को पूरा करें और मदीने व मक्का में चालीस दिन रहकर सभी अरकान को पूरा करना जरूरी है। हज के दौरान अपना वक्त बेकार न करें। एहराम को कैसे बांधा जाए और हज के अरकान को सही तरीके से अदा किया जाए इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। हज ट्रेनर ने हज पर जाने वाले हाजियों को संबोधित करते हुए बताया कि औकात किस तरह से गुजारा जाए इस बाबत तफसीर से जानकारी प्रदान की। हज तरबियत कैंप में जिले के अलग-अलग स्थानों से मर्द व औरतों ने शिरकत की। इस अवसर पर आरिफ अख्तर उर्फ अच्छे, हाजी अफसार, अब्दुल वहाब, मो0 शोएब, मो0 आरिफ, खुर्शीद अख्तर, हाजी इलियास, रईस अहमद, सगीर अहमद जाफरी, हाजी मासूक, मो0 वसीम खान, मिस्बाहुल इस्लाम मिस्बा आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages