कड़क धूप में तरल पदार्थों का अधिक करें सेवन: डा. अनुराग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

कड़क धूप में तरल पदार्थों का अधिक करें सेवन: डा. अनुराग

हीटवेव के प्रकोप से बचाव हेतु जवानों को दी होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में रेडक्रास चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने गत वर्षों की भांति इस कड़क धूप में अपनी सेवाएं दे रहे होमगाड्र्स, पीआरडी व ट्रैफिक पुलिस के जवानों को हीटवेव के प्रकोप से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की।

ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों को होम्योपैथिक दवा देते रेडक्रास चेयरमैन। 

डॉ अनुराग ने वर्मा तिराहा, अटल चैराहा, मिशन अस्पताल, देवीगंज पुल के नीचे, गाजीपुर बस स्टॉप, पुलिस लाइन तिराहा, राधानगर चैराहा, अंदौली पुलिया, ज्वालागंज चैराहा, ज्वालागंज गणेश मंदिर तिराहा, बाकरगंज चैराहा, सदर अस्पताल चैराहा, नगर पालिका, पत्थरकटा चैराहा, बुलेट चैराहा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पटेलनगर चैराहे में कार्यरत सभी जवानों व उनकी द्वितीय पाली में आने वाले जवानों को होम्योपैथिक औषधि प्रदान की। साथ ही डॉ अनुराग ने कहा कि इस कड़क धूप में भोजन भर पेट करके ही निकलें, पानी खूब पियें, तरल पदार्थों का इस्तेमाल अधिक करें। सभी जवान डॉ अनुराग के मानवीय कार्य हेतु आभार व्यक्त कर रहे थे और साथ ही यह भी कह रहे थे कि हमें आपकी इस दवा की प्रतीक्षा रहती है। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी सुरेश श्रीवास्तव सदस्यता प्रमुख, अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages