बाबा साहब की जयंती पर सहिली में होगा कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2026

बाबा साहब की जयंती पर सहिली में होगा कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लेंगे हिस्सा

फतेहपुर, मो शमशाद । भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बिन्दकी विधानसभा क्षेत्र के सहिली गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा। यह बात सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खागा विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार ने कही। उन्होने बताया कि जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, उड़ीसा प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक

पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेसी।

एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की जनता से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी हेमलता पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, महासचिव उदित अवस्थी एवं सदर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मोहसिन खान भी उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages