बांदा, के एस दुबे । मैनुवल फिटनेश कराने के लिये वाहन स्वामियों को 5 जनवरी से फतेहपुर आरटीओ आफिस के चक्कर लगाना पड़ रहे थे, वाहन स्वामियों के द्वारा आपत्ति दर्ज कराने पर फिर मैनुवल फिटनेश की व्यवस्था संभागीय परिवहन कार्यालय से एम वाहन ऐप के जरिये मैनुवल फिटनेश की सुविधा बहाल हो गयी है। गौरतलब हो कि सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर एम-वाहन ऐप से मैनुअल रूप से हो रही व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस को मोर्थ भारत सरकार द्वारा जनपद बाँदा की वाहनों का फिटनेस हेतु एटीएस फतेहपुर आवंटित करते हुए इस कार्यालय पर
होने वाली फिटनेस को 05 जनवरी 2026 से बन्द कर दिया गया था। वाहन स्वामियों की समस्याओं को देखते हुए मोर्थ भारत सरकार के पत्र आदेशों के क्रम में आरटीओ कार्यालय पर के द्वारा फिर से मैनुअल फिटनेस को पुनः बहाल कर दिया गया है। संभागीय परिवहन विभाग ने समस्त व्यवसायिक / विद्यालय वाहन स्वामियों से से कहा है कि वह अपने वाहनों की यथाशीघ्र सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आकर फिटनेस कराना सुनिश्चित करें।


No comments:
Post a Comment