फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुहा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहा के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए
![]() |
| महापुरूषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई। |
मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया गया। इस अवसर पर दलजीत निषाद, कमलेश निषाद, डॉ. रामनरेश पटेल, सुहैल खान हेमू, राज बाबू यादव, अकील अहमद, सुमित साहू, अनिल यादव, शिवशंकर यादव, कामता प्रसाद, नयन सिंह एवं गिरजाशंकर विश्वकर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में समरसता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment