कानपुर, प्रदीप शर्मा - स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी , छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के साइबर सुरक्षा क्लब द्वारा शुक्रवार को डिजिटल एसेट्स की सुरक्षा: आधुनिक साइबर खतरों और रक्षा रणनीतियों की समझ विषय पर एक सफल ओरिएंटेशन एवं इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आनंद हांडा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को उभरते साइबर खतरों, एथिकल हैकिंग और साइबर जागरूकता के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने की। इस अवसर पर डॉ. दीपक वर्मा , संयोजक इंजीनियर मोहम्मद शाह आलम एवं सह संयोजक गार्गी गुप्ता उपस्थित
रहे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर सुरक्षा क्लब के उद्देश्यों और गतिविधियों से अवगत कराना तथा उन्हें एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर यू.आई.ई.टी.साइबर सुरक्षा क्लब द्वारा एक साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को नवीनतम साइबर खतरों, सुरक्षा उपायों एवं तकनीकी अपडेट्स से नियमित रूप से अवगत कराना है। कार्यक्रम में क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छात्र समन्वयकों एवं कोर टीम के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment