साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 15, 2026

साड़ी खण्ड एक की खनन माफिया ने निजी भूमि पर बनाया अवैध रास्ता

पीड़ित ने डीएम सहित मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

दबंग पंकज चतुर्वेदी किसानों को दे रहा फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी 

बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील क्षेत्र के साड़ी खण्ड एक की खदान के संचालक की दबंगई इस कदर हावी है कि किसान की निजी भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर बालू का अवैध परिवहन धडल्ले से किया जा रहा है। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी, आयुक्त, उपजिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। सीएम को भेज पत्र में अलोना निवासी छोटा पुत्र फकीरे सिंह ने बताया है कि उसकी निजी भूमि ग्राम साड़ी में जिसका गाटा संख्या 1131,1141 पंकज चतुर्वेदी निवासी खप्टिहाकला द्वारा साड़ी खण्ड एक में रास्ते के लिए 90 हजार रूपये में तय की गयी


थी। लेकिन खदान संचालक और पंकज चतुर्वेदी द्वारा पांच-पांच हजार रूपये दो किश्तों में दिये गये। शेष 80 हजार रूपये की रकम मांगने पर उसको उसको गाली-गलौज और मुकदमो में फंसाने की धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं खदान संचालक द्वारा उसकी बिना अनुमति के खड़ी फसल में रास्ता बनाकर रौंदा डाला। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages