गोली मारकर हुई हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

गोली मारकर हुई हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल

बबेरू / बांदा, के एस दुबे । बबेरू में गोली मारकर हत्या के  मामले पर मृतक परिवार से मिलने पहुंची जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, हर संभव मदद दिलाए जाने का दिया भरोसा, बबेरू कस्बे के दूल थोक मोहल्ला निवासी तेज प्रकाश सोनी उर्फ पप्पू की पिछले 24 अप्रैल की रात्रि करीब 8:00 बजे मोहल्ले के ही रहने वाले असलम नाम के एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिसमें मंगलवार की शाम जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां पर परिवार जनों से मिलकर ढाढस बंधाया,


और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया। और कहा कि मृतक के परिवार के साथ हम हैं मृतक के माता-पिता वृद्ध हैं मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं उनके भरण पोषण को लेकर हम सरकार से मांग करेंगे, की परिवार को शासन के द्वारा मुआवजा दिलाया जाए, और बच्चों को पढ़ने के लिए सहायता दी जाए। वही कहा कि गोली मारने वाले व्यक्ति का पुलिस के द्वारा हाफ एनकाउंटर ना करके फुल एनकाउंटर करना चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages