सीएसजेएमयू में प्लेसमेंट ड्राइव में दस छात्रों को मिला जॉब ऑफर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 26, 2026

सीएसजेएमयू में प्लेसमेंट ड्राइव में दस छात्रों को मिला जॉब ऑफर

इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के लिए लगभग 100 विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए गए, जिसमें 10 विद्यार्थियों को ढाई से 3 लाख तक के पैकेज पर प्लेसमेंट एवं 42 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए ।  

कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट ड्राइव का शुभारंभ शनिवार को स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो सुधांशु पांडया व प्रबंध निदेशक जेट निटवियर बलराम नरूला एवं प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ सिधांशु राय ने किया ।  इस आयोजन में निदेशक प्रो सुधांशु पांडया ने कहा प्लेसमेंट कंपनियों के लिए मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण सेक्टर होता है और हमारा संस्थान शत प्रतिशत प्लेसमेंट दिलाने की ओर दृढ़ संकल्प है। बलराम नरूला ने कहा कि जितनी आवश्यकता विद्यार्थियों को कंपनी की है उतनी ही कंपनी को भी विद्यार्थियों की आवश्यकता होती है। प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर एवं संयोजक डॉ सिधांशु राय ने बताया कि वर्तमान समय में नौकरी की कमी नहीं है, सिर्फ विद्यार्थी अपने प्रेजेंटेशन की कला को विकसित कर ले। उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट के विद्यार्थियां का 10 कंपनियों ने इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के


लिए लगभग 100 विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए जिसमें 10 विद्यार्थियों को ढाई से 3 लाख तक के पैकेज पर प्लेसमेंट एवं 42 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए शॉर्टलिस्ट एवं चयनित किया, जिसमें मुख्य रूप से श्रीराम फाइनेंस, टाटा एआईजी जेट नेटवियर, हाई प्रोडिगी टेक सॉल्यूशन नायरा किचन वेयर, कैपिटल एयरगन ब्लैक लैब एंटरटेनमेंट श्याम चिल्ड्रन सेंटर  सन शेपर एनर्जी जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित रहें। समन्वयक प्रशासन डॉ विवेक सचान ने कहा कि विद्यार्थी अपने क्षेत्र पर फोकस करें। डॉ वारशी सिंह ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया डॉ अर्पणा कटियार ने धन्यवाद दिया। डॉ प्रशांत त्रिवेदी ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सह समन्वयक  डॉ गौरी सिंह डॉ राहुल पाल एवं डॉ सौम्या अग्रवाल ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए बताया कि आगामी मई माह में भी एक मेगा प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप ड्राइव मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगी। कंपनी के प्रतिनिधियों में हाई प्रोडिगी टेक सॉल्यूशन के शैलेन्द्र ,श्रीराम फाइनेंस के मनीष त्रिपाठी, शशांक अरोरा डॉ डोकानिया, प्रांजल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन प्रगति,अपेक्षा एवं वरदान  द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ चारु खान, डॉ प्रभात द्विवेदी डॉ सोनम गुप्ता डॉ मयंक जिंदल राज्यश्री सिद्धार्थ ईशान कुणाल मुस्कान आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages