बोर्ड परीक्षा में शान्ती देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 24, 2026

बोर्ड परीक्षा में शान्ती देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

पहाड़ी/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में विद्यालय के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में शान्ती देवी इंटर कालेज पहाड़ी से हाईस्कूल में 85 एवं इंटरमीडिएट में 60 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें गत वर्ष की भांति   इस वर्ष भी सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में 85 में से 51 परीक्षार्थी ससम्मान तथा शेष 34 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 60 में से 35 ससम्मान तथा शेष 25 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।



कक्षा 10 में नितेश कुमार ने 91.16 प्रतिशत, राजशेखर पाण्डेय ने 90.6 प्रतिशत तथा मयंक पाण्डेय ने 88.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में अंशिका देवी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में तृतीय स्थान व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमित सिंह ने 87.0 प्रतिशत द्वितीय तथा नैतिक सिंह ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं ने इस सफलता के लिए अपने गुरूजनों, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने छात्रों के लिए कक्षाओं के अतिरिक्त समय देकर उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया। सभी सफल छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह व प्रधानाचार्य शिवबरन त्रिपाठी द्वारा मुंह मीठा कराया गया तथा बधाई दी गई। विद्यालय के संरक्षक चुनकू राम पटेल, प्रेरक मनोज त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages