महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शिवम सिंह को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2026

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने शिवम सिंह को किया सम्मानित

युवाओं के लिए मिसाल बने शिवम, सीजीएल परीक्षा की पास

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद के ग्राम साढ़ो का पुरवा (अहिरन का पुरवा) निवासी प्रतिभाशाली युवा शिवम सिंह यादव पुत्र जय सिंह के एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से आयकर विभाग में कार्यालय अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी चौधरी राजेश यादव ने अपनी टीम के साथ शिवम यादव के आवास पहुंचे और उन्हें राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे वातावरण में खुशी और गौरव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनकी उपलब्धि का स्वागत किया। चौधरी राजेश यादव ने कहा कि शिवम सिंह यादव की यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन

शिवम सिंह यादव को सम्मानित करते महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष।

और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन यदि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मुकाम दूर नहीं रहता। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शिवम से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस अवसर पर शिवम सिंह यादव ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिवम सिंह यादव को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया, जिसने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। साथ में नरसिंह, भूप सिंह यादव, सत्यम यादव बीडीसी युवा नेता सुरेश सिंह, कुल्लू यादव प्रताप यादव, पूर्व सब इंस्पेक्टर जय सिंह यादव, शुभम यादव, गुड्डू यादव और क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages