सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी, जीआईसी में गूंजा जागरूकता का संदेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

सभी निभाएं अपनी जिम्मेदारी, जीआईसी में गूंजा जागरूकता का संदेश

फतेहपुर, मो शमशाद । पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित शिक्षक-अभिभावक संघ की महत्वपूर्ण बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया गया। बैठक में स्पष्ट रूप से कहा गया कि जब तक शिक्षक, छात्र और अभिभावक अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से नहीं निभाएंगे, तब तक शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षक सुनील सिंह ने कहा कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने में अभिभावकों की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने बताया कि छात्र जहां लगभग 6 घंटे विद्यालय में रहता है, वहीं 18 घंटे घर पर बिताता है, ऐसे में उसकी दिनचर्या, व्यवहार और पढ़ाई पर निगरानी रखना अभिभावकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कॉलेज का समस्त स्टाफ पूरी निष्ठा के

पीएमश्री जीआईसी में आयोजित बैठक में भाग लेते शिक्षक।

साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है और अभिभावकों की शिकायतों व सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में पूर्व में प्राप्त सुझावों पर किए गए सुधारात्मक कदमों की जानकारी भी दी गई और आगे भी सकारात्मक बदलाव जारी रखने का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक रामभवन चैधरी के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। स्टाफ व अभिभावकों ने एक स्वर में उनके अनुभव का लाभ छात्रों के हित में आगे भी लेने की सहमति जताई। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। शिक्षकों में अनिल यादव, सोनम अग्रवाल, प्रतिक्षा द्विवेदी, शीलू शुक्ला, चन्द्रभान सिंह, डॉ. मो. शाहिद खान, विजय कुमार, मो. आफताब, धनराज पाल, अवधेश कुमार, सोहन श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages