बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 27, 2026

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

युवा पीढ़ी को सशक्त बनाना हमारा मूल उद्देश्य: किशन

फतेहपुर, मो शमशाद । ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के दिशा निर्देशन पर बचपन प्ले स्कूल कलक्टरगंज में खिलाड़ियों के कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बेल्ट प्रमोशन में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों में सोनी सिंह लोधी, आयुष मौर्या, आरव, अर्णव मौर्या, दामिनी, आंशिक कपूर, आयुषी, रितिमा सिंह, आयुषी पटेल, कविष्का राज सिंह, यानश्वी तोमर ने येलो बेल्ट ईशान त्रिपाठी, सूर्यांश श्रीवास्तव, परिक्षा वर्मा ने ग्रीन बेल्ट ईशानी, आराध्या सिंह, कृष्णा गुप्ता,

बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में हिस्सा लेते ताइक्वांडो खिलाड़ी।

स्वास्तिक श्रीवास्तव ने ब्लू बेल्ट व अनुज साहू, प्राणिका वर्मा, दिव्या पाण्डेय ने रेड बेल्ट प्रमोशन प्राप्त किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी दक्ष खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता। खेल का विकास व युवा पीढ़ी को सशक्त करना ही हमारा मूल उद्देश्य है। प्रतियोगिता का टेस्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षक भारत वर्मा ने लिया। इस अवसर पर अनेक खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages