तपते चित्रकूट में राहत की बूंद, होम्योपैथिक शिविरों ने थामा जनजीवन का हाथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 29, 2026

तपते चित्रकूट में राहत की बूंद, होम्योपैथिक शिविरों ने थामा जनजीवन का हाथ

लू के वार पर आयुष का प्रहार 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में बढ़ती गर्मी और लू के कहर के बीच बुधवार को जनपद के विभिन्न तहसील परिसरों व राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में आयोजित निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर राहत का बड़ा सहारा बनकर उभरे। कर्वी, मानिकपुर और राजापुर में लगे इन शिविरों में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ्त दवाएं प्राप्त कीं। कर्वी तहसील में उपजिलाधिकारी अजय कुमार यादव ने शिविर का शुभारंभ किया, जहां 209

शिविर में जांच करते डॉक्टर

लोगों का परीक्षण हुआ, जबकि सम्प्रेक्षण गृह में 57, मानिकपुर में 156 और राजापुर में 194 लोगों को उपचार मिला। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ दिलीप सिंह ने लोगों को लू से बचाव के उपाय बताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की। चिकित्सकों की टीम ने भीषण गर्मी में जनसेवा का उदाहरण पेश किया। आगामी शिविरों की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages