कानपुर, प्रदीप शर्मा - राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में मंगलवार को नव नियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे.जैन(आईएएस) से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। राजा भरत अवस्थी ने बताया कि नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी ने परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि जब भी परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किसी समस्या से अवगत
कराया जाएगा उसका शीघ्र समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से मण्डलीय मन्त्री अजय कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,उपाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह,शरद मिश्रा,दिनेश यादव,क्रिस्टी सिंह, इंजीनियर शिव करण सिंह,गगनदीप आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment