अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झाँसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई। निर्माणकर्ता श्री साहू जी द्वारा झाँसी के मौजा लहर गिर्द स्थित लहर एन्क्लेव में लगभग 400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सीलिंग आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में प्राधिकरण के


प्रवर्तन दल की सहायता से उक्त अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के उच्चाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देशों एवं अधिशाषी अभियन्ता की नेतृत्व  में पुलिस बल के साथ सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियंता झाँसी विकास प्राधिकरण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages