चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सेवा भारती का सपना. नशा मुक्त हो चित्रकूट अपना के संकल्प के साथ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी में जागरूकता का ऐसा संग्राम छिड़ाए जिसमें छात्राओं को समाज की असली प्रहरी बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलम जैन ने ओजपूर्ण कविताओं से कियाए वहीं प्रिंसिपल श्रीमती शशिकला ने छात्राओं की उपलब्धियों. जर्मनी में पीएचडी कर रही छात्रा. का जिक्र कर आसमान छूने का हौसला जगाया। जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे ने ज्ञान के नशे को अपनाने का मंत्र देते हुए युवतियों को भटकाव से बचने
![]() |
| कार्यक्रम में मौजूद अधिकारीगण |
की सीख दी। अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कल्पना चावला व सुनीता विलियम्स जैसी हस्तियों का उदाहरण देकर लक्ष्य ऊंचे रखने का संदेश दिया। साइबर सेल के प्रशांत सिंह ने 1930 हेल्पलाइन सहित डिजिटल ठगी से बचाव के गुर सिखाए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर ने कहा कि पढ़ी.लिखी बेटियां ही परिवार की असली रोशनी हैं। अंत में नशा मुक्त भारत की शपथ और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment