‘हो गई तैयार हमारी आर्मी’...अपराध मुक्त होगा : एएसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

‘हो गई तैयार हमारी आर्मी’...अपराध मुक्त होगा : एएसपी

289 पुरुष और 79 महिला आरक्षियों ने निकाला पैदल मार्च

बांदा, के एस दुबे  । अपराध और अपराध करने वाले अपराधियों की अब खैर नहीं..पुलिस विभाग की नई आर्मी ने जनपद बांदा में दस्तक दे दी है। बांदा जनपद में 289 पुरुष और 79 महिला आरक्षियों की तैनाती कर दी गयी है। आज अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आरक्षियों के द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद पहली बार शहर में उतारकर फ्लैग मार्च निकाला। सभी आरक्षियों की व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिये थानों में तैनाती कर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंशल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज 289 पुरुष और 79 महिला आरक्षियों को हरीझण्डी दिखाकर शहर में कदम ताल बढ़ाने के लिये रवाना किया। व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिये तैनाती पाये


आरक्षियों के द्वारा शहर की सड़कों में फ्लैग मार्च निकालकर अपराधियों के यह बता दिया गया कि अब अपराधियों की खैर नहीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण पाकर तैनाती पाये नये आरक्षियों के आने से पुलिस विभाग को और मदद मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा हम पुलिस बल को जनता की सुरक्षा के लिये तैनात कर सकते हैं, अपराध और अपराधियों को पनाह देने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिये यह शक्तिबल काम आयेगा। उन्होंने कहा कि अब शहर के चौराहों से सड़कों पर पुलिस का जाल बिछाया जायेगा, ताकि अपराधियों में भय पैदा हो सके और बांदा जनपद को अपराध विहीन बनाया जा सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages