महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 5, 2026

महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम

जनप्रतिनिधियों ने दोनों महापुरूषों के जीवन दर्शन पर डाला प्रकाश

फतेहपुर, मो शमशाद । मलवां विकास खंड के बोधिखेड़ा मजरे भाऊपुर में श्री सदगुरु कृपा संकीर्तन मंडल ने रविवार को महर्षि कश्यप व निषादराज गुहा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजक एवं अतिथियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने महाराजा निषाद राज गुहा के जीवन और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालु गुप्ता ने कहा कि महर्षि कश्यप और निषादराज गुहा का जीवन समाज को एकता, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा

जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते जनप्रतिनिधि।

सकती है और युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भगवान राम के प्रति निषादराज की भक्ति और निष्ठा प्रेरणादाई है। कहा कि श्रृंगवेरपुर महाराजा निषाद राज की जयंती सामाजिक समरसता और अटूट मित्रता की प्रेरणा देता है, जो सभी भक्तों के लिए अनुकरणीय है। त्रेतायुग में निषाद जाति के राजा, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को गले लगाया, चरण धोए और गंगा नदी पार कराई थी। तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर आरती पूजा की गई। गीत संगीत के साथ कार्यक्रम में आए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीराम निषाद, प्रधान विजयपाल निषाद, श्रीराम, रामदास निषाद, सुरेश निषाद, सुशील निषाद, सुनील निषाद आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages