गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल

25 हजार की पहुंचाई मदद, न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा

फतेहपुर, मो शमशाद । खागा कोतवाली क्षेत्र के ईंटगांव में बीते चैबीस अप्रैल को एक युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मामले में मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बताए जा रहे बबलू ठाकुर के अब तक गिरफ्त से बाहर रहने और पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव पड़ने की चर्चाओं के बीच सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। सपा नेताओं ने पीड़िता, उसके परिजनों और घटना के प्रत्यक्षदर्शी मंगेतर से मुलाकात कर हरसंभव कानूनी व आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

गैंगरेप पीड़िता व उसके मंगेतर को ढाढंस बंधाते सपाई।

बताया गया कि 24 अप्रैल को ईंटगांव की एक युवती अपने मंगेतर के साथ थी। तभी उसके साथ गैंगरेप की वारदात हुई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज न होने से नाराजगी बढ़ी। दो दिन बाद पुलिस कप्तान के हस्तक्षेप और संबंधित इंस्पेक्टर के लाइन हाजिर होने के बाद थाना खागा में एफआईआर संख्या 115/26 दर्ज की गई। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी बबलू ठाकुर अब भी फरार है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी के सत्ताधारी दल से जुड़े होने, स्थानीय माननीयों से करीबी संबंध और जमीन खरीद-फरोख्त के मामलों में प्रभावशाली भूमिका के चलते उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी मिलने की बात भी सामने आई है। इसी सूचना के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पार्टी न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी सौंपी और मुकदमे की पैरवी के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। नेताओं ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई तक पार्टी संघर्ष जारी रखेगी। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली, नगर अध्यक्ष एडवोकेट शिव सिंह यादव, पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व प्रत्याशी रामतीरथ परमहंस, छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज आलम, युवजन सभा के जिला महासचिव अंकित यादव, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव नरेश कोरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages