ठगी पीड़ितों ने मजदूर दिवस पर डीएम को किया आमंत्रित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 28, 2026

ठगी पीड़ितों ने मजदूर दिवस पर डीएम को किया आमंत्रित

पीड़ा सुनकर निस्तारण किए जाने की उठाई आवाज

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में ठगी का शिकार हुए लाखों निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी की वापसी की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर नहर कॉलोनी परिसर में एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले भर से हजारों पीड़ितों के शामिल होने की संभावना है। पीड़ित निवेशकों के संगठन द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए आमंत्रण पत्र में बताया गया कि जनपद में करीब 80 से अधिक कथित ठग कंपनियों ने लगभग 10 लाख लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस गंभीर समस्या को लेकर एक सितंबर 2024 से नहर कॉलोनी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी है, जो अब 20 माह पूर्ण करने जा रहा है। संगठन का

कलेक्ट्रेट पोर्टिको में ज्ञापन देने के लिए खड़े ठगी पीड़ित।

कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू अनियमित जमा पाबंदी अधिनियम 2019 का उद्देश्य ऐसे मामलों में निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करना और उनकी धनराशि वापस दिलाना है। बावजूद इसके, पीड़ितों को अब तक राहत नहीं मिल सकी है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद तथा राष्ट्रीय संरक्षक सूरजदीन विश्वकर्मा भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान निवेशक एकजुट होकर शासन-प्रशासन से अपनी जमा राशि वापस दिलाने की मांग करेंगे। संगठन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वे 1 मई को दोपहर 12 बजे नहर कॉलोनी परिसर पहुंचकर पीड़ितों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages