संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद भोले सिंह से की मुलाकात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 27, 2026

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद भोले सिंह से की मुलाकात

कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधि मंडल ने  निजीकरण के विरुद्ध भोले सिंह के निवास पर सोमवार को मिलकर ज्ञापन प्रेषित किया और निजीकरण के संबंध में चर्चा की जिस पर उन्होंने कहा कि जब पूरे प्रदेश में ऐसी व्यवस्था नहीं है तो कानपुर में क्यों ऐसा किया जा रहा है सरकार की नीतियों के विरुद्ध है और पुनः वार्ता हेतु 2 मई को प्रतिनिधिमंडल को बुलाया है।सदस्य संयोजक मंडल रमाकांत मिश्र ने बताया कि संघर्ष समिति ने नगर आयुक्त महोदय को 22 अप्रैल को नोटिस देकर वार्ता के लिए आग्रह किया था लेकिन संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल से आज तक वार्ता नहीं हुई परंतु समाधान न होने पर समिति द्वारा30 अप्रैल 2026 को निजीकरण के विरुद्ध नगर निगम मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना देकर नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराया जाएगा।


उन्होंने बताया कि निजीकरण के संबंध में समस्त विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देकर पूरी समस्या से अवगत कराया जाएगा प्रतिनिधि मंडल में सब श्री जयपाल सिंह, हरिओम वाल्मीकि, रमाकांत मिश्रा, विनोद रावत, धीरज गुप्ता, कमरुद्दीन, मुन्ना हजारिया, पिंटू चौधरी, मुकेश वाल्मीकि, देवीदिन भाऊ, किशोर सागर, राजेंद्र बाल्मीकि, अखिलेश सिंह, अजीत बाघमार, सुधाकर मिश्रा, रमेश अंबेडकर,रमेश कुमार, हरिशंकर शुक्ला, युसूफ भाई,सुनील सुमन,चमन खन्ना,बजरंगी लाल, सुमिंद्र कुमार, आदेश शुक्ला, सी एल बड़ेल, नीलू निगम, संजय हजारिया आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages