शहर को मिली एक करोड़ की दस सड़कों की सौगात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

शहर को मिली एक करोड़ की दस सड़कों की सौगात

नगर पालिका चेयरमैन ने नाली व सीसी रोड का किया उद्घाटन

फतेहपुर, मो शमशाद । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने शहर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारते हुए शनिवार को विकास की बड़ी इबारत लिखते हुए नगर को एक करोड़ की दस सड़कों का उद्घाटन कर नगर कों सड़कों की सौगात दी। शहर के अलग अलग वार्डाे में सड़को के बन जाने के लोगों को जहां जलभराव के संकट से राहत मिलेगी वहीं बेहतरीन यातायात व्यवस्था होने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी है। चेयरमैन ने वार्ड नंबर 14 आबूनगर में 19 लाख की लागत से 215 मीटर की नाली व सीसी रोड, तांबेश्वर मंदिर के निकट 9.5 लाख की लागत से 130 मीटर नाली व सीसी रोड, 50 नंबर पुल के नीचे सर्विस लेन 9.90 लाख से 270 मीटर मार्ग

सड़कों का उद्घाटन करते चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट।

निर्माण, वार्ड नंबर 7 हरिहरगंज में 17 लाख की लागत से 180 मीटर मीटर नाली व सीसी रोड, वार्ड नंबर 5 गढ़ी में 9.30 लाख की लागत से 105 मीटर नाली व सीसी रोड, वार्ड नं0 3 बक्सपुर में गाजीपुर मार्ग पर 11.20 लाख से 207 मीटर नाली व सीसी रोड, वार्ड नंबर 8 झाऊपुर में 7.10 लाख से 70 मीटर नाली व सीसी रोड, वार्ड नंबर 9 रामगंज पक्का तालाब में 10.30 लाख से 120 मीटर नाली व सीसी रोड, वार्ड नंबर एक अजगवां में अयोध्या कुटी के पास 15.70 लाख से नाली व सीसी रोड, वार्ड नंबर 8 झाऊपुर रमवा रोड पर 3.5 लाख से 165 मीटर डामरीकरण का कार्य का विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने के पश्चात शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान वार्डाें के प्रतिनिधि सभासदों के अलावा मोहल्लों के संभ्रांत नागरिकों ने चेयरमैन राजकुमार मौर्या का माल्यार्पण कर मोहल्लों की समस्याओं को दूर करने पर बधाई दी व आभार प्रकट किया। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान, विवेक यादव, साबिर अहमद, गुड्डू यादव, संतोष पटेल, आशू सिंह, नगर पालिका कर्मी मोहम्मद हबीब आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages