चार रिहायशी मकान में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 25, 2026

चार रिहायशी मकान में लगी आग लाखों का हुआ नुकसान

बबेरू/बांदा, के एस दुबे  । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में चार रिहायशी मकान में लगी आग से गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक, लाखों की सामग्री जलकर खाक बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बगेहटा गांव के रहने वाले अब्दुल खालिक पुत्र शेर खान शहरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन, बदरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन, मोकारिब पुत्र कमरुद्दीन निवासी चारों बगेहटा के मकान के बगल से अचानक आग लग गई, जिसमें आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे चारों के मकान में भयंकर आग लग गई जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान धू धू करके जलने लगा, सूचना


पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, सूचना मिलते ही आज शनिवार को गांव के लेखपाल चिंताराम पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। वहीं पीड़ित ने  बताया कि घर में खाने पीने के लिए कुछ सामग्री नहीं बची सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहीं जानवरों के लिए रखा भूसा भी जलकर खाक हो गया है जिससे पीड़ित मकान मालिकों के द्वारा शासन प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages