किसान के घर में लगी आग से जमापूंजी जलकर राख - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 22, 2026

किसान के घर में लगी आग से जमापूंजी जलकर राख

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । किशनपुर थाना क्षेत्र के जनान तारा मजरे गढ़ा में आग लगने से गरीब किसान का सब कुछ जलकर राख हो गया। बुधवार की सुबह दस बजे वीरेंद्र निषाद के घर के पीछे रखे सरपत से अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब किसान की जिंदगी भर की जमा-पूंजी को पल भर में राख कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते किसान के घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य जरूरी सामान जलकर खाक हो गये।

आग लगने के कारण धू-धूकर जलता घर।

पीड़िता आशारानी के अनुसार उस समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पति विरेन्द्र निषाद भैंसों को चराने गए थे बेटा किसी काम से बाहर गया हुआ था। आस-पास के लोग व ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज़ हवा के कारण लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान के सामने अब जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वह दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सके।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages