मामूली विवाद में तमंचा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

मामूली विवाद में तमंचा दिखाने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

तमंचा-कारतूस बरामद, वायरल हुआ था वीडियो

फतेहपुर, मो शमशाद । सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हिंसक वीडियो ने जिले में सनसनी फैला दी। वीडियो में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में एक अभियुक्त और उसके साथियों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करते हुए तमंचा लहराने का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा था। थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 19 अप्रैल को ही मामले में गंभीर धाराओं मारपीट, धमकी व शांति भंग के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सादमान पुत्र भोले नवाब निवासी सैय्यदबाड़ा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी

 पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया युवक।

के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने मुकदमे में धारा 3/27 आम्र्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वायरल वीडियो के कारण इलाके में तनाव फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages