अपर पुलिस महानिदेशक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 27, 2026

अपर पुलिस महानिदेशक ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : जनपद के सात परीक्षा केन्द्रों में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड्स पदों की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने केन्द्रो का निरीक्षण किया। यहां एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल का जायजा लिया तथा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी एवं




शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करा के लिए निर्देशित किया। कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद, कर्वी कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पंकज तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages